पंजाब
Punjab News: पंजाब को शिक्षा का केंद्र बना रही सरकार, 70 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी- CM भगवंत मान
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य को शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए काम कर रही है। सरकारी स्कूलों के सुधार के लिए फंडों की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि सरकार अब तक 70,000 से अधिक युवाओं को बिना रिश्वत और सिफारिश के योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दे चुकी है।