रियाजपुरा ब्लास्ट के आरोपी के गोदाम से पटाखों का जखीरा बरामद, पुलिस की छापेमारी के बाद गोदाम सील

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर

जालंधर के रियाजपुरा में हुए धमाके के आरोपी के गोदाम से पुलिस ने छापेमारी करके पटाखों का जखीरा बरामद किया है। इसी के साथ ही पुलिस ने कपूरथला रोड पर स्थित जालंधर विहार में देसी बंब, रैकेट व चाईना डोर बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाभोड़ किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में चाईना डोर व पटाखा फैक्ट्री को ताला लगा दिया है।

डी.सी.पी गुरमीत सिंह व ए.डी.सी.पी परमिंद्र सिंह भंडाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रताप बाग के पास एक गोदाम में भारी मात्रा में पटाखों जखीरा स्टॉक किया हुआ है।

थाना न. 3 व सी.आई.ए. स्टाफ की विशोष पुलिस टीम ने गोदाम में छापेमारी की तो वहां से भारी मात्रा में पटाखों का जखीरा बरामद हुआ। पुलिस ने गुरदीप सिंह व उसके पिता खजान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर गुरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

परमिंद्र सिंह भंडाल ने बताया कि पुलिस गुरदीप सिंह के पिता खजान सिंह की तलाश में छापेमारी जारी है। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले गुरदीप सिंह के रियाजपुरा घर में धमाका होने के कारण 2 लोगों की जान चली गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे।

जिसके चलते पुलिस ने गुरदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। ए.डी.सी.पी सिटी-1 ने बताया कि गुरदीप सिंह कुछ समय पहली ही जमानत पर बाहर आया था।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *