फेसबुक पर दोस्‍ती कर नाबालिग लड़की को होटल में बुलाया, शारीरिक संबंध बनाया, बनाई अश्‍लील VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पानीपत। फेसबुक पर किसी अंजान से दोस्‍ती करते हुए सतर्क रहें। यह कदम जिंदगी बर्बाद कर सकता है। एक किशोरी फेसबुक पर किसी युवक के झांसे में आ गई और फेसबुक पर दोस्‍ती कर बैठी। उसने उसे बहकाकर होटल में बुलाया और अश्‍लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे ब्‍लैकमेल करने लगा। तंग आकर किशोरी ने फांसी लगा ली।

पानीपत की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि पांच साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उसकी एक 16 वर्षीय बेटी और छोटा बेटा है। चार साल पहले उसने परिजनों की सहमति से दूसरी शादी कर ली थी। करनाल के विपिन राणा ने फेसबुक के जरिये उसकी बेटी से दोस्ती की और फिर होटल में ले जाकर अवैध संबंध बनाए। विपिन ने उसकी बेटी की अश्लील वीडियो भी बना ली और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बेटी से रुपये ऐंठने लगा।

बेटी ने पंखे से चुन्नी का फंदा लगा लिया

उसकी बेटी विपिन को कई बार रिश्तेदारों के यहां से भी जेवरात व रुपये भी दे चुकी थी। इसके बाद भी आरोपित हरकत से बाज नहीं आ रहा था। वह उसकी बेटी को बार-बार परेशान कर रहा था। बुधवार दोपहर को वह और उसका पति घर से बाहर थे। घर पर बेटी व बेटा था। बेटा कपड़े लेने के लिए छत पर गया था। तभी बेटी ने पंखे से चुन्नी का फंदा लगा लिया। उसकी बेटी का लिखा सुसाइड नोट पुलिस को सौंप दिया है। आरोपित विपिन के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

सुसाइड नोट की होगी जांच

किला थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करवाई थी। अब परिजनों ने मृतका द्वारा छोड़ा सुसाइड नोट दिया है। करनाल के विपिन राणा के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सुसाइड नोट की मधुबन लैब में जांच कराई जाएगी। आरोपित को भी ढूंढा जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…



















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *