वाह रे पुलिस: क्या ऐसा होता है हाई अलर्ट? जालंधर में कल NRI महिला से लूट, आज तहसील के बाहर हो गया ये ‘कांड’!

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
इसे भी पढ़ें: सांसद संतोख चौधरी से बीच सड़क क्यों लगवाया गया झाड़ू-पोंछा ? दलित समुदाय क्यों है खफा?

डेली संवाद, जालंधर

हाई अलर्ट के बीच शहर में कहीं चोरी हो रही है तो कहीं लूट। पुलिस थाने में ही गोली चल रही है। एक तरफ पुलिस रोजाना माडल टाउन जैसे पाश इलाके में कमांडो को लेकर फ्लैग मार्च कर रही है तो दूसरी तरह शहर के अन्य इलाके में चोरी और लुटेरों का खौफ जारी है।

इसे भी पढ़ें : मलाई’ काट रहे एपीजे, एमजीएन समेत इन संस्थानों को शो-कॉज नोटिस, रद्द हो सकती है लीज

शुक्रवार को तहसील में काम के सिलसिले में आए कालिया कालोनी निवासी सच्चिदानंद सिंह की बाईक ही चोरी हो गई। सच्चिदानंद सिंह के मुताबिक वे काम के सिलसिले से तहसील आए थे। तहसील के गेट 4 के पास बाइक खड़ी की। कुछ देर बाद लौट कर आए तो बाइक नहीं मिली। जिससे वे परेशान होकर पुलिस थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि बाइक नंबर PB-32-K-5690 चोरी हुई है।

वाह रे कमिश्नर : मंत्री सिद्धू ने जिस अवैध इमारत को गिरवाया था, उस निर्माण को निगम अफसरों ने कंपलीट करवा दिया!

आपको बता दें कि इससे पहले जालंधर के रामामंडी फ्लाई ओवर ब्रिज के पास एनआरआई महिला से लुटेरों ने लाखों रुपए की लूट की। इसके बाद भी पुलिस सतर्क नहीं है। हैरानी की बात तो यह है कि आतंकी मूसा के हमले की साजिश से पूरे पंजाब में अलर्ट है। लेकिन जालंधर पुलिस के अलर्ट के दौरान घटनाएं बढ़ गई हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *