अक्षय कुमार के लिए ‘मंगल’ साबित हुई ‘मिशन मंगल’, इस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। हीरो अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन मंगल’ की कमाई जारी है। ‘साहो’ के रिलीज होने के बाद भी ‘मिशन मंगल’ की कमाई पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक ‘मिशन मंगल’ रिलीज के चौथे हफ्ते में 200 करोड़ रुपये कमा सकती है।

वहीं, इसकी रोजाना की कमाई को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि ‘मिशन मंगल’ ने बीते शुक्रवार 1.5 से 2 करोड़ रुपये की कमाई की होगी. इस लिहाज से फिल्म 23 दिनों में कुल 194-195 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. हालांकि, इसके अधिकारिक आंकड़े आने अभी बाकी हैं।

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक ‘मिशन मंगल’ ने तीन हफ्तों में कुल 193.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इन दमदार आंकड़ों के जरिए ‘मिशन मंगल’ अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है. इतना ही नहीं, फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया में भी सबसे ज्यादा कमाई करते हुए ‘केसरी’ और ‘पैडमैन’ जैसी फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ा है. इसके अलावा यह फिल्म मंगलयान की कामयाबी के साथ ही महिला सशक्तिकरण का भी बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करती है।

आपको बता दें कि ‘मिशन मंगल’ की शुरुआत GSLV सी-39 नाम के मिशन फेल होने से शुरू होती है. इसके मिशन डायरेक्टर राकेश धवन और प्रोजेक्ट डायरेक्टर तारा शिंदे होते हैं. मिशन फेल होने की वजह से राकेश धवन को मार्स मिशन के लिए शिफ्ट कर देते हैं और GSLV सी-39 प्रोजेक्ट के लिए नासा से आए साइंटिस्ट को कमान सौंप देते है. फिल्म की कहानी काफी रोचक है और इसमें महिला सशक्तिकरण को बखूबी दिखाया गया है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *