पैर में 6 उंगलियों की वजह से ट्रोल हो रही ये सुपर सैक्सी मॉडल, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। अमेरिकन मॉडल और एक्ट्रेस किम कार्दशियन सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। वजह है एक तस्वीर। दरअसल हाल ही में किम ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनके पैरों में छह उंगलियां नजर आ रही हैं। किम कि इन तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि किम के पैर में अंगूठे के अलावा 5 उंगलियां हैं।

किम की तस्वीर देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- हम जानना चाहते हैं आपका बड़ा सा अंगूठा आपके शूज में नहीं आ रहा है? एक अन्य यूजर ने लिखा- रात के बारह बज रहे हैं और मैं ये सोच रही हूं कि क्यों किम का अंगूठा उनके हजार डॉलर के शूज में नहीं आ रहा है, बड़े अंगूठे तुम बाहर क्यों आ गए?

लाल रंग की बॉडी फिटेड पेक नेक ड्रेस पहनी हुई है

किम ने इन तस्वीरों में लाल रंग की बॉडी फिटेड पेक नेक ड्रेस पहनी हुई है जिसमें थाई स्लिट कट लगा हुआ है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए किम ने लिखा था- क्रिस्टिएन डायोर में पिछली रात, पेरे।

अभी कुछ महीने पहले ही किम ने खुलासा किया था कि वह कई दिनों से दर्द, जोड़ों में सूजन, सिरदर्द, कमजोरी जैसी परेशानियों का सामना कर रही हैं। उनका रूमेटॉयड ऑर्थराइटिस और ऑटोइम्यून बीमारी लूपस का टेस्ट पॉजीटिव निकला है। ऑटोइम्यून बीमारी में रोग-प्रतिरोधक प्रणाली स्वस्थ कोशिकाओं को निशाना बनाने लगती है।

किम ने इस साल मेट गाला में अपने ड्रेस को लेकर सुर्खियां बटोरी थी। इस दौरान किम ने ट्रांसपेरेंट पहनी हुई थी जिससे पानी की बूंदे टपकती नजर आ रही थीं।

ऐसा लग रहा था मानों किम समुंदर से नहाकर सीधा मेट गाला पहुंच गईं हो। बता दें किम ने रैपर और फैशन डिजाइनर कान्ये वेस्ट से साल 2014 में शादी की थी। कान्ये से पहले किम 2 बार और शादी कर चुकी हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *