सेना की QRT टीम पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जम्मू-कश्मीर
श्रीनगर में तीन कार सवार आतंकियों की ओर से सेना की क्विक रिएक्शन टीम पर आतंकियों की ओर से घात लगाकर हमला करने की खबर है। हमले में सेना के दो जवान शहीद हुए हैं। घटना मध्य कश्मीर के जिला श्रीनगर के बाहरी इलाके अबन शाह एचएमटी चौक की है। आतंकी मारुति कार में सवार थे। हमले के बाद वह फरार हो गए। सुरक्षा बलों की ओर से उनकी तलाश में सर्च आपरेशनी किया जा रहा है। 

इस हमले के संबंध में आइजीपी कश्मीर रेंज विजय कुमार ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस हमले को तीन आतंकवादियों ने अंजाम दिया है। यही नहीं इसके पीछे जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन का हाथ है। ये आतंकी मारुति कार में सवार थे। हमला करने के बाद फरार आतंकियों का पीछा किया जा रहा है। कार चलाने वाले के अलावा गाड़ी में सवार दो आतंकवादियों जिनके पास हथियार थे विदेशी आतंकवादी बताए जा रहे हैं। शाम तक इस संबंध में सभी जानकारी जुटा ली जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि शहीद जवान सेना की किलो बटालियन की QRT टीम के थे।

जालंधर में ठग ट्रेवल एजैंट, देखें VIDEO

हमला दोपहर बाद हुआ हमला

पुलिस के मुताबिक हमला दोपहर बाद किया गया। सेना की QRT टीम जब अबन शाह एचएमटी चौक में पहुंची तो तभी मारूति कार अचानक से सैन्य वाहन के नजदीक खड़ी हुई और आतंकवादियों ने सैन्य वाहन पर अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दीं। आतंकियों द्वारा अचानक से किए गए इस हमले ने सुरक्षाबलों को संभलने तक का मौका नहीं दिया। 

सर्च ऑपरेशन जारी

गोलीबारी में सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इससे पहले की जवान आतंकवादियों के इस हमले का जवाब देते आतंकी गोलियां बरसाते हुए वहां से फरार हो गए। घायल जवानों को तुरंत सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू ही किया था कि दोनों जवान जख्मों की ताव न सह पाने के कारण शहादत पा गए। फिलहाल उनकी पहचान जाहिर नहीं हो पाई है। वहीं मौके पर पहुंची सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी के दलों ने अबनशाह एचएमटी इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी है। सभी नाकों पर सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षाबलों का कहना है कि आतंकी अभी इलाके में ही मौजूद हो सकते हैं। घेराबंदी होने पर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।



















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *