जालंधर में ईंट मार-मार कर युवक की हत्या, पुलिस ने कई महिलाओं को किया काबू

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में एक व्यक्ति की महिलाओं ने ईंट मार मारकर हत्या कर दी। मामला आपसी विवाद का था, जहां महिलाएं आपस में गाली-गालौच कर रही थीं। इसी दौरान महिलाओं ने ईंट फेंकना शुरू कर दिया। ईंट एक व्यक्ति के सिर में लगी है, जिससे वह गंभीर घायल हो गया, बाद में उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक जालंधर के बस्ती शेख में आपसी विवाद के चलते एक व्यक्ति के सिर पर ईंट मार कर कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया है। बस्ती शेख में कारपेंटर का काम करने वाले अश्वनी कुमार के परिजनों की पड़ोस की महिलाओं के साथ विवाद हो गया।

विवाद के दौरान महिलाओं ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद महिलाओं ने जमकर ईंट चलाई। इसी दौरान ईंट अश्वनी कुमार के सिर पर लग गई। जिससे वह घायल हो गया, उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इस संबंध में थाना नंबर पांच की पुलिस ने कुछ महिलाओं को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जालंधर के लोग पानी नहीं जहर पी रहे हैं, देखें

https://youtu.be/jG1l-yYjwYs





728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *