Jalandhar News: जालंधर में परिवार को जिंदा जलाने वाले आरोपी ने की आत्महत्या

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के मेहतपुर गांव से कल एक मामला सामने आया था। यहां एक पति ने अपनी पत्नी व दो बच्चों तथा सास-ससुर को पेट्रोल छिड़ककर सोते समय जिंदा जलाकर मार दिया था। अब खबर आ रही है कि मारने वाले ने खुद भी आत्महत्या कर ली है। पुलिस इस वारदात के बाद से ही लगातार उस आदमी की तालाश कर रही थी। इससे पहले कि वह उसे पकड़ पाती, इससे पहले उसने आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

अब सूत्रों से जानकरी मिली है कि आरोपित कालू ने अपने गांव में रात को पेड़ के से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर ही रही थी कि सुबह पुलिस को उसका शव लटकता हुआ मिला। मरने वाले 2 बच्चों की उम्र 5 और 7 साल थी। काली सिंह की शादी बीटला गांव के सुरजन सिंह की बेटी परमजीत कौर के साथ हुई थी। काली सिंह नशे का आदी है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

पति काली ने गुस्से में आकर घटना को अंजाम दिया। जब पूरा परिवार सोया हुआ था तो उसने कमरे को बाहर से लॉक कर दिया। इसके बाद कमरे में पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। एसएसपी स्वर्णजीत सिंह ने बताया कि सुरजन सिंह दिहाड़ी मजदूर थे। उन्होंने आठ साल पहले अपनी बेटी परमजीत कौर की शादी की थी। कुछ समय पहले उसके पति की मौत हो गई।

एक साल पहले सुरजन सिंह ने अपनी बेटी की दोबारा शादी गांव खुरसैदपुर के कालू से कर दी थी। शादी के कुछ समय बाद ही कालू ने अपनी पत्नी और बच्चों को पीटना शुरू कर दिया। कालू बच्चों को अपना नहीं रहा था।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *