Punjab News: पंजाब के पैसों से हेलीकॉप्टर पर देश घूम रहें हैं केजरीवाल : वेरका

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि खबर है कि पंजाब सरकार अब 8 से 10 सीट वाला एयर क्राफ्ट किराए पर लेने की तैयारी कर रही है। सरकार की तरफ से टैंडर की डिमांड कर ली गई है। इससे पहले आपको बता दे कि पंजाब के पास अपना हेलीकॉप्टर है लेकिन सरकार अब एयर क्राफ्ट लेने की भी तैयारी का रही है जिसके चलते टेंडर जारी कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

पंजाब के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि कोई सरकार पूरे एक साल के लिए विमान किराए पर लेने जा रही है। पिछले कुछ महीनों से सरकार निजी जेट किराए पर लेकर काम कर रही थी। अब पंजाब सरकार पूरे साल के लिए एयर क्राफ्ट लेने करने जा रही है। इसी को लेकर अब विपक्षी पार्टी आप सरकार को घेर रही है।

पूर्व विधायक राज कुमार वेरका ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि अपने आप को गरीबों की सरकार कहने वाली आप पार्टी के पास अब इतना पैसा कहा से आ रहा है अपनी सहूलियत के लिए वह पंजाब की जनता का पैसा बर्बाद करने में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

उन्होंने कहा आप सरकार अपने झूठ और अपने चेहरे को साफ़ करने के लिए कभी अखबारों में और कभी टीवी में विज्ञापन दिए जा रहे है जिससे की करोड़ो रुपए बर्बाद हो रहे है। उन्होंने आगे कहा कि पहले तो हेलीकॉप्टर लेकर अपने दोस्त केजरीवाल को पूरे देश की सैर करवा दी और करोड़ो रुपए का बोझ पंजाब के लोगों के कंधो पर डाल दिया।

अब केजरीवाल ने नया हुकम जारी कर दिया कि अब पंजाब सरकार हेलीकाप्टर नहीं बल्कि बड़ा एयरक्राफ्ट किराए पर ले। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि पंजाब सरकार जनता का पैसा बर्बाद करने में लगी है और जो सरकार जनता का पैसा बर्बाद करती है उस सरकार को कोई अधिकार नहीं है सत्ता में बने रहने का।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *