Bageshwar Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई गिरफ्तार, शादी में तमंचे संग किया था हंगामा

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मध्य प्रदेश। Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम सरकार (Bhageshwar Dham) के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) के भाई को मध्यप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अभी कुछ दिन पहले ही धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। शालिग्राम को गिरफ्तार करने के लिए तीन थानों, थाना बमीठा सिविल लाइन और सिटी कोतवाली थाने की पुलिस मौजूद रही।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

करीब 9 दिन पहले उन पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद पंडित धीऱेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था कि जो करेगा वो भरेगा। मुझे इससे कोई लेना-देना नहीं है। बता दें कि पिछले दिनों है शालिगराम गर्ग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसमें वह एक दलित लड़की की शादी में हाथ में कट्टा और मुंह में सिगरेट लिए पहुंचता है। किसी बात को लेकर दुल्हन पक्ष को गालियां देता है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

लोगों के रोकने पर वह हवाई फायर भी कर देता है। इसके बाद से ही उनके ऊपर उचित कार्रवाई की मांग चल रही थी। इस मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज की थी। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुकदमा दर्ज होने के बाद कहा था कि हर विषय को हमसे न जोड़ा जाए। हम गलत के साथ नहीं हैं। जो करेगा सो भरेगा। फिलहाल कोर्ट में सुनवाई चल रही है। अब देखना ये है कि कोर्ट से उन्हें जमानत मिलती है या फिर पुलिस रिमांड में भेजा जाता है।

भारत का ‘मिनी थाइलैंड’ देखा है क्या? जानिये कहां है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *