By Poll Jalandhar News: जालंधर लोकसभा उप चुनाव को लेकर BJP का बड़ा ऐलान

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। By Poll Jalandhar News: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा जालंधर लोक सभा के होने वाले उप-चुनाव में पार्टी के चुनाव संबंधी होने वाले कार्यों की देखरेख तथा उन्हें सुचारू से किर्यान्वित लारने के लिए जालंधर लोकसभा के अधीन आने वाले 9 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की नियुक्तियां की गई हैं।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने इस संबंध में जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा जालंधर लोकसभा उप-चुनाव के लिए पार्टी के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने तथा चुनावी कार्यों की देखरेख हेतु विधानसभा प्रभारियों की नियुक्तियां की गई हैं।

गुप्ता ने कहा कि जालंधर उत्तरी विधानसभा के प्रभारी पद पर अरुणेश शाकर, जालंधर केंद्रीय विधानसभा के प्रभारी पद पर तीक्षण सूद, जालंधर पश्चिमी विधानसभा के प्रभारी पद पर अरविंद खन्ना, जालंधर कैंट विधानसभा के प्रभारी पद पर जगदीप सिंह नकई तथा प्रेम मित्तल, फिल्लौर विधानसभा के प्रभारी पद पर बलबीर सिंह सिद्दू, आदमपुर विधानसभा के प्रभारी पद पर परमिंदर सिंह बराड़ तथा दलबीर सिंह वेरका, करतारपुर विधानसभा के प्रभारी पद पर राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी तथा बलविंदर सिंह लाडी, नकोदर विधानसभा के प्रभारी पद पर अमरपाल सिंह बोनी तथा शाहकोट विधानसभा के प्रभारी पद पर मनप्रीत सिंह बादल को नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

जीवन गुप्ता ने कहा कि उपरोक्त सभी नेता भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और संगठन के कार्यों व विचारधारा से भली-भांति परिचित हैं। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा संगठन के प्रति इन सभी की सेवाओं को देखते हुए इन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी गई है। यह सभी अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभाएंगे और भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव मैदान में उतारे गए प्रत्याक्षी की जीत के लिए कड़ी मेहनत कर उसे विजयी बना कर जहाँ केंद्र में जालंधर से भाजपा का नेतृत्व करने का मौका देंगें वहीं केंद्र की नरेंदर मोदी सरकार के भी हाथ मज़बूत करेंगें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *