Punjab Budget Session: विधान सभा में भ्रष्टाचार के मामले पर तीखी बहस के दौरान मुख्यमंत्री ने विरोधियों के उड़ाए परखच्चे

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Budget Session: राज्य का ख़ज़ाना लूटने के लिए विरोधी पक्ष पर बरसते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि जनता का पैसा लूटने वाले किसी भी व्यक्ति को बख़्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने विरोधी पक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा की दाग़ी नेताओं के विरुद्ध विजीलैंस की कार्रवाई का विरोध करके भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए आलोचना करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कोई लिहाज़ न बरतने की नीति अपनाई है और भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध मिसाली कार्रवाई यकीनी बनाई जायेगी।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

राज्य को बेरहमी से लूटने और तबाह करने वाले इन गुनाहगारों के विरुद्ध कार्रवाई करने से उनको कोई नहीं रोक सकता। भगवंत मान ने कहा कि बड़े अफ़सोस की बात है कि कांग्रेसी नेता उन लोगों को सरप्रस्ती देने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्होंने लोगों की तरफ से दी ताकत का दुरुपयोग करके राज्य की दौलत की अंधाधुंध लूट की है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भ्रष्ट नेता चाहे वह सत्ताधारी पक्ष के हों या विरोधी पक्ष के किसी भी कीमत पर बख़्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने भ्रष्टाचार में गहरे धँसे होने पर कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने अपने पद का दुरुपयोग करके जनता की दौलत लूटी। भगवंत मान ने सदन को भरोसा दिलाया कि उनको भ्रष्ट नेताओं के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई करने से कोई नहीं रोक सकता।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

कांग्रेसी नेताओं पर तीखे हमले करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधी बैचों पर बैठे बहुत से कांग्रेसी नेता दाग़ी हैं। उन्होंने बाजवा को कहा कि चाहे यह नेता इन सीटों पर आपके बीच बैठे हैं परन्तु उनको भी जल्द ही अपने गुनाहों का खामियाजा भुगतना पड़ेगा क्योंकि इनके विरुद्ध कार्रवाई होनी लाज़िमी है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य के खि़लाफ़ हुए अपराधों में कई कांग्रेसी नेताओं के नाम शामिल हैं और उनकी सरकार ऐसे नेताओं को अपनी नापाक हरकतों के लिए जवाबदेह बनाऐगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे उनकी सरकार का फर्ज बनता है कि वह भ्रष्ट नेताओं के खि़लाफ़ सख़्त कार्रवाई करे परन्तु कांग्रेस ने हमेशा ऐसे नेताओं का बचाव किया है। उन्होंने प्रताप सिंह बाजवा को याद करवाया कि उनकी पार्टी के एक पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान भ्रष्ट मंत्रियों और विधायकों की सूची कांग्रेस हाईकमान को सौंपी थी।

VIDEO- नेशनल हाईवे पर ATP ने क्यों रुकवाया काम, देखो क्या बोले

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *