Punjab News: हरजोत सिंह बैंस ने लिखा अध्यापकों को पत्र

Daily Samvad
3 Min Read
Harjot Singh Bains
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के समूह अध्यापकों और स्कूल मुखिया से अपील की कि वह अपने बच्चों के दाखि़ले सरकारी स्कूलों में करवाएं। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस स्कूल शिक्षा विभाग में काम कर रहे सभी अध्यापकों, स्कूल मुखियों और अध्यापकों जत्थेबंदियों को आनलाईन पत्र लिखा है।

इस पत्र में हरजोत सिंह बैंस ने अध्यापकों और विद्यार्थियों की तरफ से उनको मिल रहे प्यार और सम्मान के लिए धन्यवाद करते हुये कहा कि अपनी ज़िम्मेदारी निभाते हुए मुख्यमंत्री स. भगवंत मान की तरफ से पंजाब राज्य को फिर ’रंगला पंजाब’ बनाने के लिए की जा रही कोशिशों का हिस्सा बन सकें।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

उन्होंने स्कूल दौरों के लिए अध्यापकों और विद्यार्थियों की तरफ से मिल रहे आमंत्रणों का जिक्र करते हुये स. बैंस ने कहा कि बतौर शिक्षा मंत्री मैं मुख्यमंत्री स. भगवंत मान की सोच पर पहरा देते हुये पंजाब के स्कूल शिक्षा प्रबंध को समय का हमउम्र बना कर विद्यार्थियों को उच्च मानक शिक्षा मुहैया करवाने के लिए लगातार यत्नशील हूं।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

इस काम में मुझे समूचे अध्यापक वर्ग के साथ-साथ अध्यापक जत्थेबंदियों भी पूरा सहयोग मिल रहा है, जिनका मैं बहुत शुक्रगुजार हूं। उन्होंने स्कूल विभाग के उन सभी अध्यापकों और स्कूल मुखियों को भी सलाम कहा जो अपनी नेक कमाई में से बहुत सारा पैसा विद्यार्थियों की भलाई और स्कूलों को सुंदर बनाने के लिए ख़र्च कर रहे हैं।

उन्होंने पत्र में ’मिशन-100 प्रतिशत’ का जिक्र करते हुये कहा कि इस कार्य के प्रति अध्यापकों का समर्पण देख कर वह बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं। इसके साथ ही दाखि़ला मुहिम का जिक्र करते हुये कहा इस मुहिम का मकसद सिर्फ़ विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाना ही नहीं बल्कि समाज को सरकारी स्कूलों के साथ जोड़ कर उनका विश्वास बहाल करना भी है।

VIDEO- नेशनल हाईवे पर ATP ने क्यों रुकवाया काम, देखो क्या बोले

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *