Salman Khan: ईशा अंबानी के संगीत में बैकग्राउंड डांसर बने सलमान खान, देखें वीडियो

Daily Samvad
2 Min Read
Salman Khan
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Salman Khan: फिल्म अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया ओर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे अनंत अंबानी के पीछे बैकग्राउंड डांसर की तरह डांसर करते दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान के इस वीडियो को कई लोग शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पैसा हो तो कुछ भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

आपको बता दे कि हाल ही में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की ओपनिंग मुंबई में हुई है। इस ओपनिंग में बॉलीवुड के अलावा दुनिया के कई बड़े सितारे दिखाई दिए। कई सितारों ने परफॉर्म भी किया। इसी बीच ट्विटर पर सलमान खान का एक पांच साल पुराना वीडियो वायरल किया जाने लगा। सलमान खान का ये वीडियो मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के संगीत सेरेमनी का है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

इसमें सलमान खान अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ स्टेज पर डांस करते दिख रहे हैं। हालांकि अनंत आगे हैं और सलमान पीछे। अब इसी बात को लेकर कई लोग सलमान की आलोचना कर रहे हैं और उनका मज़ाक भी उड़ा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर सलमान खान के फैंस हैरान है, उनके लिए यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि ये भाईजान हैं, जो स्टेज पर पीछे डांस कर रहे हैं।

ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *