डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: जिले में अमन कानून की स्थिति को बनाए रखने व लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करने के लिए मंगलवार को बठिंडा पुलिस व अर्ध सैनिक बलों की ओर से जिले भर में फ्लैग मार्च निकाला गया। SSP गुलनीत सिंह खुराना की अगुआई में यह फ्लैग मार्च जिले भर में निकाला गया।
ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी
पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
फ्लैग मार्च में सभी पुलिस थानों के प्रभारियों, पीसीआर कर्मियों के अलावा अर्ध सैनिक बलों की टुकड़ियों भी शामिल थी। इस दौरान एसपी डी अजय गांधी ने बताया कि जिले अमन कानून की स्थिति को बरकरार रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने बताया कि लोगों को भी किसी प्रकार की अफवाहों में विश्वास नहीं करना चाहिए व आपसी भाईचारा बनाकर रखना चाहिए।
ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान
सुरक्षा के लिए बीएसएफ की दो कंपनियां तैनात
उन्होंने आसमाजिक तत्वों को भी चेतावनी दी कि अमन कानून की स्थिति को भंग करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आया जाएगा। उन्होंने लोगों को किसी तरह की अफवाहों में ध्यान न देने की अपील की है।
जिले में सुरक्षा के लिए बीएसएफ की दो कंपनियां तैनात की गई है, जबकि 140 पुलिस मुलाजिम बहादुरगढ़ से सरकार की ओर से भेजे गए हैं। इसके तहत जिले के सभी प्रमुख चौकों व एंट्री प्वाइंट्स पर नाकाबंदी कर रखी है। पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए चौबीस घंटे तैनात है।
ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?









