Jalandhar By POll: AAP का जालंधर उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी रिंकू के पक्ष में चुनाव प्रचार जारी

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा जालंधर उपचुनाव (Jalandhar By Poll) के लिए चुनाव प्रचार के दौरान जालंधर के वार्ड नंबर 39 में आयोजित जनसभा के दौरान ‘AAP’ पंजाब के महासचिव सरदार हरचंद सिंह बरसट बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और जनसभा को संबोधित किया। ‘AAP’ के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने जनसभा के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित वार्डवासियों को संबोधित करते हुए ‘AAP’ द्वारा राज्य में चलाए जा रहे जन कल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार द्वारा प्रदेश में किए जा रहे वादे के अनुरूप लोगों को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां की फैक्ट्रियों में काम करने वाले करीब 8-10 हजार मजदूरों के लिए यह एक बड़ी सुविधा है। इस नीति के लागू होने के बाद 85 से 90 प्रतिशत लोगों को बिजली के बिल जीरो आ रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मान सरकार द्वारा लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में यह एक बहुत बड़ी मदद है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार को घेरा और बताया कि कैसे देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबानी और अडानी को कौडिय़ों के दाम पर जमीन लीज पर दे दी पर विदेशी बैंकों से कर्ज दिलवाया। उन्होंने कहा कि टैक्स के जो पैसे पंजाब के विकास के लिए लगने थे, वह पैसे लूटने वाले पूंजीपति विजय माल्या की तरह विदेश भागने की फिराक में हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 30 साल से पंजाब की जनता पर 30 लाख करोड़ रुपये का कर्ज डाल दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद ‘आप’ सरकार ने आर्थिक तंगी के बावजूद हर वर्ग के परिवारों को रोजगार की सुविधा मुहैया करवाई। ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि आम आदमी सरकार ही एक ऐसी सरकार है जिसने किसानों की समस्याओं का समाधान किया है।

साथ ही 28 हजार से अधिक नियमित भर्तियां की हैं, कच्चे कार्यकर्ता रेगुलर किए, बिजली के बिल जीरो किए, सबसे महत्वपूर्ण भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति लागू की जिसमें 380 से अधिक भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि खेल के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए निकट भविष्य में खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान, खेल किट, पौष्टिक आहार की व्यवस्था भी की जाएगी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार (AAP) ने लोगों से जो 5 वादे किए थे उनमें से 4 पहले एक साल में ही पूरे कर दिए गए, प्रदेश की बहनों को 1000 रुपये प्रतिमाह देने का वादा भी बहुत जल्द पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार ही प्रदेश को खुशहाल बना सकती है।

उन्होंने हल्के के लोगों से पंजाब की खुशहाली के लिए जालंधर उपचुनाव (Jalandhar By Poll) के लिए ‘आप’ उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को भारी मतों से जितने की अपील की ताकि जालंधर हल्के के आवाज़ संसद तक पहुंच सके। इस मौके पर शरण पाल मकड़ चेयरमैन, सुभाष टांगरी पूर्व डिप्टी मेयर, शोभा भगत, आत्म प्रकाश बबलू, हरभजन सिंह, सुभाष प्रभाकर सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल थे।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *