डेली संवाद, चंडीगढ़। Special Train For Ladies: भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर बड़ी खुशखबरी दी है। इस बीच भारतीय रेलवे ने महिला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन पानीपत, सोनीपत से नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन बीच के सभी स्टेशनों पर रुकेगी।
ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?
इस ट्रेन का संचालन महिलाओं की सुविधा के अनुसार किया जाएगा। जिस कारण महिला यात्री सुबह दिल्ली पहुंचेंगी, फिर ड्यूटी कर शाम को अपने घर लौट सकती है। इस ट्रेन के जरिए महिलाएं आसानी से दिल्ली में नौकरी पर जा सकती हैं। भारतीय रेलवे के इस कदम से अब महिलाओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी
साथ ही उन्हें पुरुष यात्रियों से कोई परेशानी नहीं होगी। भीड़भाड़ के कारण महिलाओं को काफी परेशानी होती थी। इसके लिए भारतीय रेलवे ने महिला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 8 मई से पानीपत-सोनीपत से नई दिल्ली के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 04963/04964 नई दिल्ली-पानीपत और पानीपत-नई दिल्ली के बीच चलेगी।
अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार









