Punjab News: इंस्पैक्टर ने कर डाला 1.24 करोड़ रुपए का घोटाला, गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 269 शब्द|📅 30 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज पनग्रेन के इंस्पेक्टर (ग्रेड-1) बिक्रमजीत सिंह को श्री खडूर साहिब, जि़ला तरन तारन में पनग्रेन गोदामों के इंचार्ज के रूप में अपनी तैनाती के दौरान गेहूँ में गबन करने और सरकारी खजाने को 1.24 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान पहुँचाने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया गया है। उक्त इंस्पेक्टर अब गुरदासपुर में तैनात है और उसे निलंबित किया गया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो की तरन तारन यूनिट ने तकनीकी टीम के साथ मिलकर श्री खडूर साहिब में पनग्रेन के गोदामों में औचक चैकिंग की गई थी और गोदामों में स्टोर किए गए स्टॉक में क्रमवार 2019-2020 और 2020-2021 के दौरान 760 क्विंटल और 229 क्विंटल गेहूँ गायब पाई गई, जिसकी कुल मार्केट कीमत 1,24,93,709 रुपए बनती है।

सांसद सुशील रिंकू के साथ धोखा, देखो क्या बोले

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

उन्होंने बताया कि जांच के उपरांत थाना विजीलैंस ब्यूरो, अमृतसर रेंज में इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारक कानून की धारा 13(1) ( ए), 13 (2) और आई.पी.सी. की धारा 409 के अंतर्गत तारीख़ 30-08-2023 को एफ.आई.आर. नं. 30 दर्ज की गई है।
प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम इंस्पेक्टर की चल-अचल सम्पत्तियों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *