⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 140 शब्द|📅 25 Apr 2024
डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित जे.ई.ई मेन्स- 2024 परीक्षा में इनोसेंट हार्ट्स, ग्रीन मॉडल टाऊन के विद्यार्थियों का एनटीए स्कोर उत्कृष्ट रहा।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
इस परीक्षा में दक्ष गुप्ता के एनटीए स्कोर 99.74 अंक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। गुरजोत ने 95.97, जसकरण ने 95.72, समर्थ ने 94.38 एनटीए स्कोर हासिल किए तथा जे.ई.ई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाइड किया।
यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा
इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने विद्यार्थियों तथा स्टाफ सदस्यों को उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी। प्रधानाचार्य राजीव पालीवाल ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
गांधी से हार जाएंगी महारानी? दांव पर BJP के कैप्टन की साख








