Skip to content

Vasant Panchami: सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं ने मां सरस्वती की अराधना कर बसंत पंचमी मनाया

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Vasant Panchami: सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं के छात्रों ने मनाई बसंत पंचमी (Vasant Panchami), जिसमें स्कूल छात्र सज्ज धज्ज कर पीले वस्त्र पहनें हुए थे।

Basant Panchami
Basant Panchami

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी माँ सरस्वती की अराधना स्कूल के स्टाफ़ मेंबर्स और छात्रों द्वारा की गई। छात्र बहुत उत्साहित दिख रहे थे, माँ सरस्वती का आशीर्वाद लेने के उपरान्त उन्होंने बसंत को पतंग बाजी कर मनाया।

Basant Panchami
Basant Panchami

प्लास्टिक मांजा का इस्तमाल को ना कहने का संदेश

इस दिन का महत्त्व बताते हुए ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा की इस दिन सरस्वती मां की पूजा करने से ज्ञान और बुद्धि का आशीर्वाद मिलता है और कहा की हमारा आने वाला भविष्य भी ज्ञान और बुद्धि पर निर्भर है।

Basant Panchami
Basant Panchami

यहीं नहीं बच्चों को प्लास्टिक मांजा का इस्तमाल को ना कहने का संदेश दिया। ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को मिठाई बाँट कर इस त्यौहार की ढेर सारी बधाई दी।

Basant Panchami
Basant Panchami