Skip to content

ICSE ISC Result 2025: सीआईएससीई 10वीं, 12वीं का रिजल्ट घोषित, यहां करें चेक

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। ICSE ISC Result 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने आज आईसीएसई (10th) और आईएससी (12th) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर आईसीएसई में 99.09% पास प्रतिशत रहा, वहीं आईएससी का पास प्रतिशत 99.02% रहा। आईसीएसई परीक्षा के लिए 252,557 छात्रों ने परीक्षा दी। वहीं आईएससी परीक्षा में 99,551 छात्र उपस्थित हुए थे।

छात्रों का पास प्रतिशत 98.64 रहा

आईसीएसई परीक्षा में छात्राओं का पास प्रतिशत 99.37 रहा, जबकि छात्रों का 98.84 प्रतिशत छात्र पास हुए। उधर, आईएससी में भी छात्राएं आगे रहीं और उनका पास प्रतिशत 99.45 रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 98.64 रहा है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में आईसीएसई (10th) और आईएससी (12th) की परीक्षा 81,772 स्टूडेंट्स ने दी थी। वहीं, आईसीएसई 10वीं का प्रतिशत 98.40 रहा, जबकि आईएससी 12वीं का प्रतिशत 98.82 रहा है।