Skip to content

IKGPTU News: पी.टी.यू में "इंडियन नॉलेज सिस्टम थ्रू लाइब्रेरीज- मनुस्क्रिप्टस टू ए आई" विषय पर दो दिवसीय नेशनल सेमिनार का शुभारम्भ

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। IKGPTU News: आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू) में मंगलवार को "इंडियन नॉलेज सिस्टम थ्रू लाइब्रेरीज - मनुस्क्रिप्टस टू ए आई" विषय पर दो दिवसीय नेशनल सेमिनार का शुभारम्भ हुआ है। यह सेमिनार राजा राम मोहन रॉय लाइब्रेरी फाउंडेशन (आर.आर.आर.एल.एफ ) के सौजन्य से करवाया जा रहा है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर शुभारम्भ सत्र में नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ इंडिया एंड आर.आर.आर.एल.एफ के डायरेक्टर जनरल प्रो (डा) अजय प्रताप सिंह मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। मेज़बान यूनिवर्सिटी आई.के.जी पी.टी.यू के कुलपति प्रो (डा) सुशील मित्तल इसमें विशेष अतिथि रहे। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एमिरेटस प्रो एम.पी.सतीजा एवं मिजोरम यूनिवर्सिटी के लाइब्रेरी एंड इनफार्मेशन साइंस विभाग के प्रो डॉ मनोज कुमार वर्मा इस सेमिनार में विषय एक्सपर्ट के तौर पर शामिल हुए हैं। शुभारम्भ सत्र में स्वागत सम्बोधन में आई.के.जी पी.टी.यू के रजिस्ट्रार डा एस के मिश्रा ने भारतीय ज्ञान परम्परा के सशक्त इतिहास पर चर्चा की। उन्होंने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 20-20 के जरिये भारतीय ज्ञान परम्परा से फिर से जुड़ने के अवसरों पर बात रखी। डा.मिश्रा ने मुख्य मेहमान प्रो (डा) अजय प्रताप सिंह, विशेष मेहमान कुलपति प्रो (डा) मित्तल, एक्सपर्टस एवं सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। कुलपति प्रो (डा) सुशील मित्तल ने इंडियन नॉलेज सिस्टम पर बार-बार खुलकर विचार रखने, इससे जुड़े समारोह करवाने पर बल दिया। उनका मानना है कि जिस अमीर विरासत के भारतीय मालिक थे, अब उसे फिर से पुनर जागृत करने को इस विषय पर आयोजन जरूरी हैं। उन्होंने "इंडियन नॉलेज सिस्टम थ्रू लाइब्रेरीज - मनुस्क्रिप्टस टू ए आई" विषय एवं आयोजन मंडल की सराहना की।