Skip to content

Jalandhar News: मौजूदा सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल: राजिंदर बेरी

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: कांग्रेस के जिला प्रधान और पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने कहा है कि जालंधर शहर में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि एडवोकेट परमिंदर सिंह ढींगरा की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर राजिंदर बेरी ने कहा कि जालंधर में आज दिनदहाड़े एडवोकेट परमिंदर सिंह ढींगरा की हत्या बहुत दुखद घटना है। इस घटना से साबित होता है कि पंजाब के हर शहर में कानून व्यवस्था की हालत खराब है। यह सरकार कानून और व्यवस्था बनाए रखने में बुरी तरह विफल रही है। [caption id="attachment_72536" align="aligncenter" width="800"] Advocate Parminder Singh Dhingra Advocate Parminder Singh Dhingra[/caption]

AAP सरकार में असुरक्षा

राजिंदर बेरी ने कहा कि दिनदहाड़े लूटपाट, गोलीबारी, हत्या और गुंडागर्दी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल हो रही है। हम हर रोज पंजाब के किसी न किसी शहर से किसी न किसी तरह की घटना की खबर सुनते हैं, लेकिन यह सरकार गहरी नींद में सो रही है।