डेली संवाद,जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नार्थ हलके के प्रभारी एवं नगर निगम जालंधर के मेयर वनीत धीर ने वीरवार को सोढल नगर स्थित दफ्तर में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नार्थ हलके के विभिन्न क्षेत्रों और कॉलोनियों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं मेयर के समक्ष रखीं।
मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही बातचीत की और कई मामलों का तुरंत समाधान करवाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए, ताकि उन्हें नगर निगम से संबंधित कार्यों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
कार्रवाई करने के निर्देश
इस दौरान नार्थ हलके की कई कॉलोनियों से पहुंचे लोगों ने सफाई व्यवस्था, सड़क, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं मेयर के सामने रखीं। वनीत धीर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मेयर वनीत धीर ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नार्थ हलके के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों से सीधे संपर्क किया जा रहा है, ताकि जमीनी स्तर पर सामने आ रही समस्याओं की जानकारी मिल सके और उनका समाधान समय पर करवाया जा सके।

वार्डों में विकास कार्य
उन्होंने कहा कि जालंधर नार्थ हलके की कॉलोनियों और वार्डों में विकास कार्यों तथा मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों की शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट लेकर जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।