डेली संवाद, जालंधर। International Yoga Day:
ए.डी.जी.पी. राज्य सशस्त्र पुलिस, जालंधर एम.एफ.फारूकी के निर्देशानुसार कमांडेंट ट्रेनिंग मनदीप सिंह गिल के मार्गदर्शन में आज पी.ए.पी. कैंपस में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (
International Day of Yoga
) मनाया गया।
शरीर को फिट रखने के सांझा किए टिप्स
इस प्रोग्राम में राज्य सशस्त्र पुलिस के विभिन्न रैंकों के लगभग 650 अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कमांडेंट ने योगाभ्यास में भाग लेने वाले अधिकारियों और जवानों को योग के फायदों के बारे में जागरूक किया और शरीर को फिट रखने के टिप्स सांझा किए।
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
उन्होंने कहा कि आज के व्यस्त युग में शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के लिए योग बहुत फायदेमंद है। उन्होंने नशे से बचने की जोरदार अपील की और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया।
[caption id="attachment_75513" align="alignnone" width="1200"]
International Yoga Day[/caption]
इस दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मियों को विभिन्न योग आसन करवाए गए। इस अवसर पर डी.एस.पी सिखलाई सुखजिंदर सिंह, इंस्पेक्टर रछपाल सिंह सी.डी.आई., इंस्पेक्टर चैचंल सिंह सी.एन.आई, इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह, इंस्पेक्टर चैचंल सिंह व आर.टी.सी. स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित था।