Skip to content

Jalandhar News: जालंधर से चिंतपूर्णी मंदिर हिमाचल में मत्था टेकने गया 19 साल का मोहित गायब

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में एक 19 साल के लड़के की गुमशुदगी की खबर सामने आ रही है। 19 साल का लड़का मोहित सोनी जालंधर अपने घर से हिमाचल प्रदेश माता चिंतपर्णी मंदिर के दर्शन करने के लिए गया, लेकिन 13 दिन बाद भी वह वापस घर नहीं आया।

माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने गया था

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के गुरु नानकपुरा वेस्ट मकान नं. 663, गली नंबर-8 के निवासी श्याम सोनी पुत्र भगवान दास ने बताया कि उनका 19 साल का लड़का मोहित सोनी बीते 13 जून को करीब 2.30 से 3 बजे शाम घर से माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने के लिए गया था, लेकिन 13 दिन बीतने के बाद अभी तक घर नहीं लौटा है। [caption id="attachment_76130" align="aligncenter" width="736"] Jalandhar Missing Boy Jalandhar Missing Boy[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम गायब हुए लड़के मोहित का मोबाइल फोन भी बंद है। पिता श्याम सोनी ने बताया कि काफी समय तक उसकी तलाश भी की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। जिसके बाद पुलिस स्टेशन रामामंडी जालंधर में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।