Skip to content

Jalandhar News: पी.ए.पी में राज्य स्तरीय 'पंजाब योग समागम 2025' की मेजबानी करेगा जालंधर

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: 'सी.एम.दी योगशाला' पहल के तहत जालंधर ( Jalandhar ) जिला प्रशासन 19 जून को पी.ए.पी. कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय 'पंजाब योग समागम 2025' की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है।

डीसी और पुलिस कमिश्नर ने किया दौरा

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल (Himanshu Aggarwal) और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर (Dhanpreet Kaur) ने आज सुबह 5 बजे कार्यक्रम स्थल का दौरा किया, जहां उन्होंने व्यक्तिगत तौर से इस भव्य आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम इस आयोजन के प्रबंधों की समीक्षा करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने गर्व व्यक्त किया कि पंजाब सरकार द्वारा जालंधर को इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय आयोजन की मेजबानी के लिए चुना गया है, जिसमें हजारों स्वयंसेवक भाग लेंगे और पूरे राज्य में शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती का संदेश देने के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में एक साथ योग करेंगे। डा. अग्रवाल ने कहा कि इस आयोजन के उचित संचालन के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है और विभिन्न विभागों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई है। बैठक के दौरान स्टेज सेटअप, पर्याप्त पार्किंग, स्वयंसेवकों की सुरक्षा, पीने के पानी की व्यवस्था, रिफ्रेशमेंट, साइनबोर्ड, मोबाइल शौचालय, यातायात नियम और मेडिकल टीमों की तैनाती सहित आवश्यक प्रबंधों पर गहराई से चर्चा की गई। योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डा.अग्रवाल ने कहा कि रोजाना योग करने से शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती बढ़ती है, शरीर को आराम मिलता है और तनाव कम होता है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई अनूठी पहल 'सी.एम. दी योगशाला' इस महीने सफलतापूर्वक दो साल पूरे कर रही है। इस प्रोग्राम के तहत बड़ी संख्या में प्रतिभागी विशेषज्ञ प्रशिक्षकों से योग प्रशिक्षण प्राप्त करते है। इस समय जिले भर में प्रतिदिन 155 योग कक्षाएं लगाई जा रही है, जिनके माध्यम से 5000 से अधिक लोग लाभ उठा रहे है। डा. अग्रवाल ने आगे कहा कि योग न केवल शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि युवाओं की मानसिक शक्ति को बढ़ाने तथा उन्हें नशे से दूर रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। इस दौरान पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि इस भव्य आयोजन के सुचारू संचालन तथा प्रतिभागियों की सुविधा के लिए पुलिस द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को सुचारू आवागमन के लिए यातायात व्यवस्था को उचित ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।