Kamal Kaur Bhabhi: भाभी कमल कौर मर्डर के मामले में बड़ी अपडेट, इस शख्स ने ली जिम्मेदारी

Muskaan Dogra
2 Min Read
Kamal Kaur Bhabhi Murder Case Update
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Kamal Kaur Bhabhi: सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली भाभी कमल कौर (Kamal Kaur Bhabhi) के नाम से मशहूर कंचन कुमारी बठिंडा (Bathinda) के आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी के पास पार्किंग में बंद कार में मृत पाई गईं।

शव करीब दो से तीन दिन पुराना

मिली जानकारी के अनुसार कमल कौर का शव करीब दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। हत्या की जिम्मेदारी अमृतपाल सिंह मेहरून ने ली है। इसे लेकर उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

अमृतपाल सिंह मेहरून ने कमल (कंचन कुमारी) की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा: “खालसा कभी भी महिलाओं पर हमला नहीं करता है, लेकिन जब एक महिला ने हमारे तख्तों पर हमला किया, तो उसे मार दिया गया। कंचन, जिसने सिख इतिहास और संस्कृति को बदनाम करने के लिए ‘कौर’ नाम का दुरुपयोग किया था, को सजा दी गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amritpalsingh mehron (@amritpalsinghmehron)

अश्लील वीडियो को लेकर चर्चा में थी कमल कौर

आपको बता दें कि कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी लुधियाना (Ludhiana) की रहने वाली थी। कंचन कुमारी सोशल मीडिया पर अपने अश्लील वीडियो को लेकर चर्चा में थी। बता दे कि इस मामले से जुड़े दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

Kamal Kaur Murder
Kamal Kaur Murder

हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों में से एक तरनतारन जिले के पट्टी के गांव हरिके और दूसरा मोगा जिले के गांव मेहरों का रहने वाला बताया जा रहा है। बता दें कि कुछ समय पहले अमृतपाल मेहरों ने भाभी कमल कौर को सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री पोस्ट करने की धमकी दी थी।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *