Skip to content

NIA Raid: जालंधर में एक साथ 7 जगहों पर NIA ने मारा छापा, पूरा इलाका सील

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। NIA Raid in Jalandhar Punjab: पंजाब के जालंधर में NIA की टीम ने अलग अलग 6 से 7 जगहों पर छापेमारी की है। ये छापेमारी किस मामले संबंधी है अभी किसी अधिकारी ने कुछ नहीं बताया। जालंधर के पाश एरिया फ्रेंड्स कालोनी में आज सुबह 7 बजे NIA की टीमें जिला पुलिस के साथ पहुंची।

किराएदार से पूछताछ

जालंधर (Jalandhar) के फ्रैंड्स कालोनी में किराए के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। उक्त व्यक्ति काफी समय से किराए पर रह रहा है। जालंधर में फिलहाल जिस घर में रेड की गई है वहां किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। उक्त व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। [caption id="attachment_76043" align="aligncenter" width="1200"] NIA Raid in Jalandhar Punjab NIA Raid in Jalandhar Punjab[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम यदि वह व्यक्ति अधिकारियों के साथ जांच में सहयोग नहीं करता तो उसे टीम अपने साथ भी ले जा सकती है। NIA सूत्रों मुताबिक कुछ कागजात और डिजीटल डिवाइस अधिकारियों के हाथ लगे है जिनकी वह जांच कर रहे है। उक्त व्यक्ति के मोबाइल की डिटेल आदि भी चैक करवाई जा रही है।

भारी पुलिस बल तैनात

फ्रेंड्स कालोनी में कौन-कौन लोग इस व्यक्ति के संपर्क में है इसे लेकर भी टीम जांच कर रही है। व्यक्ति के घर के बाहर भी पुलिस बल तैनात है। इस मामले संबंधी उम्मीद है कि जल्द NIA के अधिकारी खुलासा करेंगे।