Skip to content

Punjab News: पंजाब के CM मान ने नशा तस्करों को दी चेतावनी, कहा- चाहे कितनी भी बड़ी पहुंच हो, बख्शा नहीं जाएगा

Punjab News: पंजाब के CM मान ने नशा तस्करों को दी चेतावनी, कहा- चाहे कितनी भी बड़ी पहुंच हो, बख्शा नहीं जाएगा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने आज कहा है कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई और तेजी की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे कितनी भी बड़ी पहुंच हो, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में कुछ और बड़े तस्कर जेल जाएंगे और अवैध संपत्तियां ध्वस्त की जाएंगी।

युद्ध स्तर पर नशा विरोधी अभियान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह (Bhagwant Singh Mann) मान ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कई महीनों से युद्ध स्तर पर नशा विरोधी अभियान चल रहा है। पंचायतें फतवे जारी कर रही हैं कि नशे के साथ पकड़े जाने वालों का साथ नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बुरी संगत में पड़े लोगों का री-हैब सेंटर में इलाज कराया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि साथ ही, जो लोग दूसरों के घर उजाड़कर अपने महल बना रहे थे, उन पर बुलडोजर चलाया गया है। सीएम ने कहा कि हम पहले ही कह रहे थे कि सबूत आने दो, बड़ों की बारी भी आएगी। कोई आपने दिल में गलतफहमी ना रखें। [caption id="attachment_73580" align="aligncenter" width="1200"] Bhagwant Singh Mann CM Punjab Bhagwant Singh Mann CM Punjab[/caption]

पुलिस वालों के कारण हमारे छापे फेल हुए

सीएम भगवंत मान ने कहा कि समय थोड़ा लग गया, क्योंकि प्लानिंग को टाइम लगता है। सोचों अगर सप्लाई लाइन तो तोड़ देंगे, लेकिन जो आदी है उनका क्या करेंगे। उनके लिए रिहैब बनाए गए। पुलिस वाले मिले हुए थे। पुलिस वालों के कारण हमारे छापे फेल हुए। वो फोन कर तस्करों को पहले बता देते थे। इसलिए उनकी ट्रांसफर की गईं। लोगों से सहयोग मांगा गया। इसलिए ये जो मुहीम है, अब पूरा जोर पकड़ चुकी है।

मुहिम असरदार

सीएम भगवंत मान ने कहा कि अब बहुत ज्यादा फर्क पड़ गया है, अब फोन आते हैं। अब जब पुलिस गई तो पता चलाता है कि वे अपने घर छोड़ भाग चुके हैं। हम कहते रहे हैं, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वो कितना भी स्ट्रांग है, बड़ा अधिकारी को वो जानता है। राज्य में नशा फैलाने के जिम्मेदार कौन हैं, बड़े तस्कर। छोटे तो सिर्फ कैरियर हैं, यहां से उठाकर आगे पहुंचाते थे। बड़े वे थे, जो इलाके बांटते थे। [caption id="attachment_73419" align="aligncenter" width="1200"] bhagwant mannn bhagwant mannn[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाना है। कोई आपने दिल में गलतफहमी ना रखें, कि किसी की बहुत चलती है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें कोई डर नहीं है। हम पंजाब के लिए रोज काम करते हैं, आज भी बैठकें हैं, आगे भी काम करते रहेंगे।