Skip to content

Punjab News: पंजाब में AAP विधायक का निधन, पार्टी में शोक की लहर

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी से इस समय क दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक का निधन हो गया है।

लंबी बीमारी के बाद निधन

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के तरनतारन (Tarn Taran) से आम आदमी पार्टी ( AAP ) के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल (Dr Kashmir Singh Sohal) का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। विधायक के निधन के बाद पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं सीएम भगवंत मान ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। [caption id="attachment_76192" align="alignnone" width="1200"] MLA Dr Kashmir Singh Sohal Passed Away MLA Dr Kashmir Singh Sohal Passed Away[/caption] उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- तरनतारन से हमारे पार्टी के सम्माननीय विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल जी के आकस्मिक निधन की दुखद खबर मिली। सुनकर बेहद दुःख लगा, डॉ. साहब पार्टी के एक मेहनती और संघर्षशील नेता थे। इस दुख भरी घड़ी में उनके परिवार के प्रति दिल से हमदर्दी। परमात्मा दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार सहित चाहने वालों को इस मुश्किल समय में धैर्य और हिम्मत दे।