Skip to content

Punjab News: आप विधायक संजीव अरोड़ा ने ली शपथ, सीएम मान रहे मौजूद

Punjab News: आप विधायक संजीव अरोड़ा ने ली शपथ, सीएम मान रहे मौजूद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: लुधियाना (Ludhiana) पश्चिम से आप विधायक संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने विधायक पद की शपथ ले ली है। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने पद की शपथ दिलाई।

सीएम मान की मौजूदगी में शपथ

संजीव अरोड़ा ने आज चंडीगढ़ (Chandigarh) स्थित विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान ( Bhagwant Mann ) की मौजूदगी में विधायक पद की शपथ ली। इस अवसर पर आप के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा, मनीष सिसोदिया, प्रिंसिपल बुधराम, हरपाल सिंह चीमा सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम संजीव अरोड़ा ने शपथ लेते हुए कहा- मैं संजीव अरोड़ा जो पंजाब विधान सभा के लिए मैंबर चुना गया हूं। सच्चे दिल से प्रतिज्ञा करता हूं कि जो कानून द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा। मैं संजीव अरोड़ा भारत की प्रभुता और अखंडता को बरकरार रखूंगा। जिस कर्तव्य को मैं संभालने वाला हूं उसे वफादारी से निभाऊंगा। शपथ लेने के बाद संजीव अरोड़ा ने स्पीकर संधवा, प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा और मनीष सिसोदिया से हाथ मिलाया।