Skip to content

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई, रिश्वत लेते हुए पटवारी को किया गिरफ्तार

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुरदासपुर में तैनात ब्लॉक समिति पटवारी निशान सिंह को 20,000 रुपए रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। [caption id="attachment_75788" align="aligncenter" width="1200"] Block committee patwari arrested by vigilance bureau while taking bribe Block committee patwari arrested by vigilance bureau while taking bribe[/caption]

20,000 रुपए रिश्वत की मांग की

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो ( Punjab Vigilance Bureau ) के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी गुरदासपुर के गांव बबरी नंगल की एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम शिकायतकर्ता, जो ग्राम पंचायत बबरी नंगल की मौजूदा पंचायत सदस्य है, ने विजिलेंस ब्यूरो को बताया कि उसके पति पिछले 50 वर्षों से गांव की साझा (शामलात) 25 एकड़ जमीन में से लगभग 22 कनाल और 11 मरले भूमि पर खेती कर रहे हैं और यह ज़मीन उनके नाम पर गिरदावरी में दर्ज भी है। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि एक शिकायत के आधार पर, बीडीपीओ कार्यालय ने उन्हें इस संबंध में स्पष्टीकरण देने को कहा था। उन्होंने गांव के मौजूदा सरपंच से इस मामले को सुलझाने के लिए निवेदन किया, लेकिन पटवारी निशान सिंह ने विभागीय स्तर पर मामला हल करने के लिए 20,000 रुपए रिश्वत की मांग की।

मामले की आगे जांच जारी

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी निशान सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो थाना, अमृतसर रेंज में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे जांच जारी है।