Skip to content

Punjab News: पंजाब में नशे खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 2 नशा तस्कर 4.5 किलो हेरोइन सहित किए गिरफ्तार

Punjab News: पंजाब में नशे खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 2 नशा तस्कर 4.5 किलो हेरोइन सहित किए गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के आदेश दिए गए है।

ड्रग तस्करी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई

इसी बीच एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब ( Punjab ) में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस ने सीमा पार पाकिस्तान से संचालित होने वाले ड्रग तस्करी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम पुलिस ने दो ड्रग तस्करों को अमृतसर से गिरफ्तार कर उनके पास से 4.5 किलो हेरोइन और 11 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। इस बात की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है। वहीं आरोपियों की पहचान गुरभेज सिंह उर्फ भेजा और अभिजीत सिंह उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है। ये दोनों पाकिस्तान में बैठे तस्कर राणा के संपर्क में थे।