Skip to content

Punjab News: हरभजन सिंह ETO ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए ये हुक्म; पढ़ें

Punjab News: हरभजन सिंह ETO ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए ये हुक्म; पढ़ें
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ( Harbhajan Singh ETO ) ने विभाग के अधिकारियों को सड़क अवसंरचना के अध्ययन हेतु विदेश टूर पर भेजने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का हुक्म दिया है। वह आज यहाँ पंजाब राज्य रोड एंड ब्रिजस डिवैल्पमैंट बोर्ड (PRBDB) के अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे।

टूर पर भेजने के लिए प्रस्ताव तैयार

उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों को टिकाऊ किस्म की सड़कों के निर्माण और रख रखाव सम्बन्धी शैक्षिक टूर पर भेजने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाये और अधिकारियों को उन विदेशी मुल्कों में भेजा जाये जोकि सड़क निर्माण, रख-रखाव और सड़क सुरक्षा के मामले में अग्रणी हैं। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम मीटिंग के दौरान उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों को हिदायत की कि वह 30. 06. 2025 तक राज्य मार्गों से पैट्रोल पंपों और अन्य व्यापारिक अदारों को पहुँच मार्ग की सेवा के लिए बनती सरकारी फ़ीसों की प्राप्ति के बारे रिपोर्ट पेश करने के भी हुक्म दिए।

सुरक्षा परिषद के साथ भी तालमेल किया जाये

इस दौरान उन्होंने यह भी हिदायत की कि राज्य की सड़कों पर पहचाने गए ब्लैक स्पॉट्स को ठीक करने के लिए कार्य में तेज़ी लाई जाये और इस सम्बन्धी पेश आ रही समस्याओं को हल करने के लिए पंजाब राज्य सड़क सुरक्षा परिषद के साथ भी तालमेल किया जाये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में बेहतरीन सड़क नैटवर्क स्थापित करने के लिए लगातार प्रयत्नशील है।