Skip to content

Punjab News: मंत्री कटारूचक ने खाद्य आयोग के सदस्य जसवीर सिंह सेखों को बधाई दी

Punjab News: मंत्री कटारूचक ने खाद्य आयोग के सदस्य जसवीर सिंह सेखों को बधाई दी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक (Lal Chand Kataruchakk) ने आज राज्य सरकार द्वारा श्री जसवीर सिंह सेखों को पंजाब राज्य खाद्य आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई दी।

खरीद प्रक्रियाओं का मुख्य हिस्सा

जसवीर सिंह सेखों को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ( Bhagwant Mann ) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री सेखों राज्य सरकार द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर खरे उतरेंगे। [caption id="attachment_73580" align="aligncenter" width="1200"] Bhagwant Singh Mann CM Punjab Bhagwant Singh Mann CM Punjab[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम यह सुनिश्चित करेंगे कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों विभाग द्वारा शुरू की गई योजनाएं समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों तक सुचारु रूप से पहुंचें क्योंकि वे खरीद प्रक्रियाओं का मुख्य हिस्सा हैं। गौरतलब है कि श्री सेखों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (केंद्रीय अधिनियम 20, वर्ष 2013) की धारा 16 के तहत आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।