Skip to content

Punjab News: पंजाब में 4 दिन बंद रहेंगे शराब के ठेके, जाने वजह

Punjab News: पंजाब में 4 दिन बंद रहेंगे शराब के ठेके, जाने वजह
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) में शराब पीने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में पियक्कड़ों को बड़ा झटका लगा है।

4 दिन ठेके बंद रखने का ऐलान

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना ( Ludhiana ) में 4 दिन ठेके बंद रखने का ऐलान किया गया है। बता दे कि लुधियाना पश्चिमी विधानसभा में होने वाले उप चुनावों को देखते हुए आबकारी विभाग ने ये फैसला लिया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल बता दे कि आबकारी विभाग ने 17 जून शाम 7 बजे से 19 जून शाम 6 बजे तक और 23 जून को वोटों की गिनती तक ड्राई डे घोषित किया है। लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए मतदान 19 जून को होगा तथा मतगणना 23 जून को होगी।

3 किलोमीटर के क्षेत्र में ड्राई डे घोषित

Liquor Price Hike आबकारी विभाग के आयुक्त जतिंदर जोरवाल ने बताया कि ये आदेश विधानसभा क्षेत्र के आसपास तीन किलोमीटर के दायरे में लागू होंगे। उन्होंने बताया कि लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र और उसके साथ लगते 3 किलोमीटर के क्षेत्र में ड्राई डे घोषित किया गया है।