Skip to content

Punjab News: नव-नियुक्त युवाओं ने अपनी किस्मत बदलने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab)के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) की आज नव-नियुक्त युवाओं ने योग्यता के आधार पर नौकरी प्रदान कर उनकी किस्मत बदलने के लिए प्रशंसा की।

परिवार के लिए था एक सपना

पटियाला से नव-नियुक्त सहायक प्रोफेसर डॉ. जसविंदर ने निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उनके और उनके परिवार के लिए एक सपना था। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम सुनाम से मनप्रीत कौर ने बताया कि उन्होंने सरकारी नौकरी की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी और विदेश जाने के लिए आईईएलटीएस परीक्षा भी दी थी। हालांकि, राज्य सरकार द्वारा दिए गए अवसर ने उन्हें अपने सपनों को साकार करने में सक्षम बनाया। उन्होंने मुख्यमंत्री का तहे दिल से धन्यवाद किया।

मुख्यमंत्री ने वास्तव में उनकी जिंदगी बदल दी

धार कलां, पठानकोट ( Pathankot ) के कुणाल ठाकुर ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी बताते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को सामने देखना गर्व की बात है और मुख्यमंत्री ने वास्तव में उनकी जिंदगी बदल दी है। एक अन्य नव-नियुक्त सहायक जिला अटॉर्नी ने भी पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की प्रशंसा की और राज्य की सेवा करने का अवसर मिलने पर गर्व व्यक्त किया।

यह नौकरी का तीसरा अवसर

एक उम्मीदवार ने भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह नौकरी का तीसरा अवसर है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें सब स्टेशन में जूनियर इंजीनियर (जे.ई.) के रूप में नियुक्त किया गया है, जिसका श्रेय राज्य सरकार को जाता है। जालंधर से आए एक उम्मीदवार ने भावुक होते हुए कहा कि वह एक फौजी का बेटा है और उनके पिता को हाल ही में दिल का दौरा पड़ा था और वे अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता ठीक होने लगे हैं और उन्होंने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री का तहे दिल से धन्यवाद किया