Skip to content

Punjab News: बर्खास्त DSP गुरशेर सिंह की बढ़ी मुश्किलें, विजिलेंस ने दर्ज की FIR

Punjab News: बर्खास्त DSP गुरशेर सिंह की बढ़ी मुश्किलें, विजिलेंस ने दर्ज की FIR
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: पंजाब पुलिस (Punjab Police) के बर्खास्त DSP गुरशेर सिंह (DSP Gursher Singh) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि डीएसपी गुरशेर सिंह और उसकी मां सुखवंत कौर पर विजिलेंस ने केस दर्ज किया है।

आय से अधिक संपत्ति को लेकर केस दर्ज

मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ने लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू मामले में बर्खास्त डीएसपी गुरशेर सिंह संधू और उनकी मां के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति को लेकर केस दर्ज किया है। यह केस मोहाली ( Mohali ) की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने दर्ज किया है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम मुकदमा उनके 3 साल के रिकॉर्ड के हिसाब से किया गया है। इस रिकॉर्ड में पाया गया है कि पिछले 3 साल में उन्हें नौकरी के दौरान 26 लाख रुपए की सैलरी मिली थी जबकि खर्चा 2.59 करोड रुपए का था। इसी रिकॉर्ड के आधार पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू

विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से मुकदमा दर्ज करने के बाद अब गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। विजिलेंस के मुताबिक, 1 अप्रैल 2021 को डीएसपी और उसके पारिवारिक सदस्यों के खातों में कुल 3,00,903.98 रुपए जमा थे, जबकि 3,17,415 रुपए का लोन था। फर्म के बैंक बैलेंस स्टेटमेंट के अनुसार, इस अवधि की शुरुआत में कुल 9,67,33,700.06 रुपए की आय का पता चला। [caption id="attachment_75107" align="alignnone" width="1200"] Vigilance Bureau Vigilance Bureau[/caption] 31 मार्च 2024 तक की गई जांच में यह सामने आया कि उनकी 2,47,50,000 रुपए की अचल संपत्ति और अन्य साधन थे। उनका बैंक बैलेंस 83,88,429.08 रुपए था। बर्खास्त डीएसपी और उसके पारिवारिक सदस्यों ने बैंक से 25,17,415 रुपए का लोन लिया था। इसके अलावा, परिवार ने 1,81,35,270.77 रुपए की राशि कंपनी, फर्म और सोसाइटियों में जमा करवाई।