Skip to content

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो की भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम जारी, रिश्वत लेते हुए इंस्पेक्टर रंगे हाथों पकड़ा

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो की भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम जारी, रिश्वत लेते हुए इंस्पेक्टर रंगे हाथों पकड़ा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपनी मुहिम के तहत नगर काउंसिल जलालाबाद, जिला फाजिल्का में तैनात सैनिटेशन इंस्पेक्टर गुरबिंदर सिंह को 15,000 रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। [caption id="attachment_6386" align="aligncenter" width="800"] BRIBE BRIBE[/caption]

20,000 रुपये की रिश्वत मांगी

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो ( Punjab Vigilance Bureau ) के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जलालाबाद के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त इंस्पेक्टर ने शहर में उसके द्वारा किए गए सफाई कार्यों के बिल पास करने के बदले उससे 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी, लेकिन अनुरोध करने पर वह 15,000 रुपये लेने के लिए राज़ी हो गया। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। [caption id="attachment_71750" align="aligncenter" width="800"] punjab vigilance bureau punjab vigilance bureau[/caption]

आगे की जांच जारी

इस संबंध में नगर काउंसिल के उक्त कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना फिरोज़पुर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।