डेली संवाद, चंडीगढ़/रूपनगर।
Punjab News: पंजाब (Punjab) के यूट्यूबर (YouTuber) को जासूसी (Spy) के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उक्त यूट्यूबर ने पाकिस्तान (Pakistan) के लिए जासूसी की है। यूट्यूबर का नाम जसबीर सिंह हैं।
3 बार पाकिस्तान जा चुका
जसबीर सिंह रूपनगर
(Rupnagar)
के महलां गांव का रहने वाला है और उसके यूट्यूब चैनल 'जान महल' पर एक मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वह 3 बार पाकिस्तान जा चुका है। जानकारी के मुताबिक पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह ISI एजेंट हसन अली उर्फ जट्ट रंधावा के संपर्क में था।
[caption id="attachment_73370" align="aligncenter" width="1200"]
Jyoti Malhotra[/caption]
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल
इसके साथ ही हरियाणा से गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी उच्चायोग से निष्कासित अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से भी संपर्क में था। जसबीर सिंह के खिलाफ मोहाली में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने मामला दर्ज किया है।
पाक सेना के अधिकारियों से मिला था
DGP गौरव यादव ने बताया कि जसबीर सिंह दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में आयोजित पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में शामिल हुआ था। यहां उसकी मुलाकात पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और ब्लॉगर्स से हुई थी। वह साल 2020, 2021 और 2024 में पाकिस्तान जा चुका है।
[caption id="attachment_73338" align="aligncenter" width="1200"]
Gaurav Yadav IPS DGP Punjab[/caption]
फोन से पाकिस्तानी नंबर मिले
पुलिस का कहना है कि जांच में उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में कई पाकिस्तान आधारित नंबर मिले हैं। उसने अपने फोन से डेटा भी डिलीट किया है। उसके फोन को फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा गया है। ज्योति के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस को जसबीर सिंह पर शक हुआ था।