Skip to content

Punjab News: विजीलैंस ने बिछाया जाल, घूसखोर दरोगा 8,000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

Punjab News: विजीलैंस ने बिछाया जाल, घूसखोर दरोगा 8,000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के दौरान, जिला फाजिल्का (Fazilka) के थाना अमीर खास में तैनात सब-इंस्पेक्टर (एस.आई.) रवीपाल को 8,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस संबंध में आज यहां जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी फिरोजपुर (Ferozepur) जिले के गुरूहर सहाए निवासी की शिकायत के आधार पर की गई है। [caption id="attachment_75107" align="aligncenter" width="1200"] Vigilance Bureau Vigilance Bureau[/caption]

10,000 रुपए रिश्वत की मांग

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि आरोपी एस.आई. ने हाईकोर्ट में एक रिट पिटिशन का जवाब तैयार करने और जमा करवाने तथा शिकायतकर्ता के खिलाफ दर्ज पुलिस केस से संबंधित चार्जशीट जिला अदालत में पेश करने के बदले 10,000 रुपए रिश्वत की मांग की थी। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 8,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। [caption id="attachment_75610" align="aligncenter" width="1200"] FIR FIR[/caption]

फिरोजपुर रेंज में मामला दर्ज

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो थाना, फिरोजपुर रेंज में मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।