Skip to content

War against Drugs: पंजाब पुलिस द्वारा 151 नशा तस्कर गिरफ़्तार; हेरोइन, अफ़ीम और 5.3 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद

War against Drugs: पंजाब पुलिस द्वारा 151 नशा तस्कर गिरफ़्तार; हेरोइन, अफ़ीम और 5.3 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। War against Drugs: राज्य में से नशों के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरु किये गए ‘‘युद्ध नशों विरुद्ध’’ के 110वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 151 नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके उनके कब्ज़े में से 533 ग्राम हेरोइन, 2.8 किलो अफ़ीम और 5.32 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। इससे सिर्फ़ 113 दिनों के अंदर गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या 18,719 हो गई है। [caption id="attachment_8681" align="aligncenter" width="800"] DGP Gaurav Yadav DGP Gaurav Yadav[/caption]

पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के हुक्म दिए

यह आपरेशन डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 जिलों में एक ही समय चलाया गया। ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमीशनरों, डिप्टी कमीशनरों और एस. एस. पीज़ को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के हुक्म दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम आपरेशन के विवरण देते हुये स्पैशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 99 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी में 1500 से अधिक पुलिस कर्मचारियों के सम्मिलन वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 523 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके चलते राज्य भर में 98 FIR दर्ज की गई। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 502 शक्की व्यक्तियों की जांच भी की।

FIR दर्ज

स्पैशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति - इनफोरसमैंट, डी-एडिकशन और प्रीवैंशन (ईडीपी) - लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के हिस्से के तौर पर 54 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राज़ी किया है।