Skip to content

Weather Update: पंजाब के 8 जिलों में रेड अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ें चेतावनी

Weather Update: पंजाब के 8 जिलों में रेड अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ें चेतावनी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का सितम जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक भीषण गर्मी बनी रहेगी। आज भी हीटवेव (लू) को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। आज से एक पश्चिमी विक्षोभ (मौसम बदलने वाला सिस्टम) सक्रिय हो रहा है, जिससे मौसम में कुछ बदलाव आ सकता है।

46.8 डिग्री तापमान

हालांकि पिछले 24 घंटे में तापमान में सिर्फ 0.1 डिग्री की कमी आई है, लेकिन तापमान अभी भी सामान्य से करीब 5 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। बठिंडा (Bathinda) सबसे गर्म रहा, जहां 46.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। [caption id="attachment_74356" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम गर्मी के कारण बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ी है। बुधवार को 16,836 मेगावाट की खपत दर्ज हुई, जो अब तक की सबसे ज्यादा है। गुरुवार को यह घटकर 16,300 मेगावाट रही।

बिजली कटौती से परेशानी

कई जगहों पर बिजली कटौती भी हो रही है। हालांकि बिजली विभाग का कहना है कि हमारे पास 17,000 मेगावाट तक बिजली सप्लाई करने की क्षमता है और हम हालात से निपटने के लिए तैयार हैं। चंडीगढ़ में भी तापमान 41.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। [caption id="attachment_66306" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

हीटवेव का रेड अलर्ट

भीषण गर्मी के बीच राज्य को तीन हिस्सों में बांटा गया है, जिसके अनुसार मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, अमृतसर, तरनतारन, मानसा और फिरोजपुर में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां रात के समय भी तापमान अधिक रहने की संभावना है। वहीं, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में कुछ स्थानों पर हीटवेव और रात को अधिक गर्मी रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, पहाड़ों से सटे पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, मोगा, संगरूर, रूपनगर और पटियाला में भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक चल रह है। [caption id="attachment_65125" align="aligncenter" width="800"] Weather Update Weather Update[/caption]

कल से आंधी की भी संभवना

मौसम विभाग के मुताबिक 14 और 15 जून को कुछ स्थानों पर लू चलने व हलकी बारिश की संभावना है। 18 तारीख तक अलग-अलग स्थानों पर पर गरज के साथ तूफान, बिजली गिरने व तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। इसके बाद बारिश की संभावना है।

पंजाब में आज का मौसम

  • अमृतसर - आज हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। रात को भी तापमान अधिक रहेगा। तापमान 31 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
  • जालंधर - आज आसमान साफ रहेगा। धूप तेज चमकेगी और तापमान में वृद्धि होगी। तापमान 29 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
  • लुधियाना - आज हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। दिन के साथ ही रात को भी तापमान अधिक रहेगा। तापमान 31 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
  • पटियाला - आज हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। रात में भी तापमान में वृद्धि होगी। तापमान 31 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
  • मोहाली - आज आसमान साफ रहेगा। धूप तेज चमकेगी और तापमान में वृद्धि होगी। तापमान 31 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।