Skip to content

Fauja Singh Passed Away: पंजाब के 114 साल के एथलीट फौजा सिंह का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

Fauja Singh Passed Away: पंजाब के 114 साल के एथलीट फौजा सिंह का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Fauja Singh Passed Away: दुनिया के सबसे बुजुर्ग एथलीट फौजा सिंह (Fauja Singh) का निधन हो गया है। उन्होंने 114 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उन्होंने दौड़ में कई रिकॉर्ड बनाए और फौजा सिंह दुनिया के पहले 100 वर्षीय एथलीट थे।

1 अप्रैल 1911 को हुआ था जन्म

फौजा सिंह ( Fauja Singh ) का जन्म 1 अप्रैल 1911 को जालंधर (Jalandhar) के ब्यास गाँव में हुआ था। यह क्षेत्र उस समय ब्रिटिश पंजाब का हिस्सा था। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, फौजा सिंह शाम को अपने घर के बाहर टहल रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी और वे घायल हो गए। [caption id="" align="alignnone" width="1200"] The oldest marathon runner Fauja Singh died at the age of 114 hit by a car  outside the house सबसे उम्रदराज मैराथन धावक फौजा सिंह का 114 साल की उम्र  में निधन, Fauja Singh Passed Away[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती किया गया यहां उनकी मौत हो गई। आपको बता दें कि उन्होंने पहली बार वर्ष 2000 में दौड़ लगाई थी। उस समय फौजा सिंह 92 वर्ष के थे। पुलिस ने उनके बेटे धरमिंदर सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

PM मोदी ने जताया दुख

उनके निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया। PM ने X पर लिखा- 'फौजा सिंह जी एक असाधारण व्यक्तित्व थे, जिन्होंने फिटनेस जैसे एक बेहद महत्वपूर्ण विषय पर भारत के युवाओं को प्रेरित करने के अपने अनोखे अंदाज और जीवनशैली से मिसाल कायम की। वे अद्भुत संकल्पशक्ति वाले एक महान खिलाड़ी थे।'