Skip to content

Punjab News: पंजाब में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में लगातार नशा तस्करों और अपराधियों के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच खबर आ रही है। खबर है कि पंजाब (Punjab) में पुलिस और BSF ने संयुक्त ऑपरेशन कर हथियार तस्कर गिरोह पर कार्रवाई की है।

8 अवैध हथियार और 4 तस्कर काबू

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला अमृतसर ( Amritsar ) में अमृतसर पुलिस और BSF ने एक संयुक्त ऑपरेशन कर सरहद पार से चलने वाले हथियार तस्कर गिरोह पर कार्रवाई की है। इस दौरान 8 अवैध हथियार और 4 तस्करों को काबू किया है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम इस बात की जानकारी डीजी गौरव यादव ने ट्विटर पर दी है। उन्होंने बताया कि अमृतसर पुलिस और BSF ने एक संयुक्त ऑपरेशन कर हथियार तस्कर गिरोह कर कार्रवाई की है। इसके साथ ही पुलिस ने 4 तस्करों को काबू किया है। उनके पास से 8 पिस्टल (5 .30 कैलिबर और 3 9 मिमी कैलिबर) और मैगजीन जब्त की गईं।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी अमृतसर और तरनतारन के इलाकों के निवासी हैं। इनमें लखविंदर सिंह और हरप्रीत सिंह निवासी डांडे, अमृतसर, और आकाशदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह निवासी कसेल, तरनतारन शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ अमृतसर के घरिंडा थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी है।