डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News:
पंजाब (Punjab) की लेडी कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर (Amandeep Kaur) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक बार फिर पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट (
Punjab And Haryana High Court
) ने अमनदीप कौर को बड़ा झटका दिया है।
जमानत याचिका रद्द
मिली जानकारी के मुताबिक नशा तस्करी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार बर्खास्त लेडी कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर (Amandeep Kaur) की याचिका पर आज फिर से हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने दोबारा से उनकी जमानत याचिका को रद्द कर दिया है।
[caption id="attachment_26923" align="alignnone" width="800"]
amandeep kaur[/caption]
बता दे कि इससे पहले बीते सोमवार को भी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी और तब भी हाई कोर्ट (Punjab And Haryana High Court) ने जमानत याचिका को रद्द कर दिया था।
[caption id="attachment_78351" align="alignnone" width="1200"]
Punjab And Haryana High Court[/caption]
इसके बाद अमनदीप कौर ने वकीलों के जरिए एक और एप्लिकेशन दायर की गई थी, जिसमें कहा गया था कि उनके पक्ष को दोबारा सुना जाए। इसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया था, जिसे आज फिर खारिज कर दिया गया है।