Skip to content

Punjab News: पंजाब में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़

Punjab News: पंजाब में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) में पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। खबर है कि पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने एक बड़े ऑपरेशन में सीमा पार हथियार तस्करी के एक गिरोह को पकड़ा।

डीपीजी गौरव यादव ने दी जानकारी

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है जो पाकिस्तान में बैठे एक अपराधी के इशारे पर काम कर रहा था। पंजाब पुलिस (Punjab Police) के डीपीजी गौरव यादव ने इस बात की जानकारी एक्स (ट्विटर) पर दी है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम पुलिस ने उसके पास से 5 पिस्तौलें (2 x 9MM, 2 x .30 बोर, 1 x .32 बोर) बरामद कीं। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि यह तस्कर पाकिस्तान के एक तस्कर के संपर्क में था। ये हथियार अपराधियों और गैंगस्टरों को देने की योजना थी, ताकि इलाके में शांति भंग की जा सके। डीजीपी ने आगे कहा कि आरोपी की प्रारंभिक जांच में उसके पाकिस्तानी तस्करों से संबंध होने का खुलासा हुआ है। ये हथियार अपराधियों और गैंगस्टरों द्वारा इलाके में शांति और सद्भाव बिगाड़ने के लिए तस्करी किए जाते थे। इस गिरोह के पूरे नेटवर्क और इसके कनेक्शनों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।