डेली संवाद, चडीगढ़। Punjab News:
पंजाब (Punjab) में कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा (Sukhpal Singh Khaira) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सुखपाल खैहरा मुश्किलों में घिरते हुए नजर आ रहे है।
खैहरा को लीगल नोटिस जारी
मिली जानकारी के मुताबिक सुखपाल सिंह खैहरा (
Sukhpal Singh Khaira
) को मानहानि का लीगल नोटिस जारी हुआ है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी (OSD) राजबीर सिंह ने खैहरा को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है।
इस नोटिस में राजबीर सिंह सुखपाल सिंह खैहरा को 72 घंटे के अंदर सार्वजनिक और लिखित माफी मांगने को कहा है। उनका कहना है कि खैहरा ने उनके खिलाफ झूठे, बेबुनियाद और मनगढ़ंत आरोप लगाए, जिनसे उनकी व्यक्तिगत और पेशेवर छवि को नुकसान पहुंचा है।
[caption id="attachment_75940" align="alignnone" width="1200"]
Notice[/caption]
कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सोमवार तक माफी नहीं मांगी गई तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगे। बता दे कि यह मामला उस समय सामने आया है जब खैहरा लगातार AAP सरकार और मुख्यमंत्री मान पर निशाना साध रहे हैं।
सुखपाल खैहरा ने हाल ही में पंजाब पुलिस के लिए खरीदी गई 144 टोयोटा हाइलक्स गाड़ियों को लेकर सरकार पर करीब 15 से 20 करोड़ रुपए के नुकसान का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि थोक में की गई खरीद के बावजूद गाड़ियों पर कोई छूट नहीं ली गई, जो दर्शाता है कि यह एक बड़ा घोटाला है।